पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकासं. - बांदीकुई
उत्तर पश्चिम रेलवे सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर-पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन जयपुर मंडल की अध्यक्षा वृंदा कुमार, उपाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जयपुर एलआर मीणा तथा प्राचार्या बेला दाधीच ने की। इसके बाद छात्राओं ने टूटी बाजू बंध री लूम, मेरा जूता है जापानी सहित अन्य गीतों पर सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने कव्वाली सहित निरक्षरता एक अभिशाप विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। अतिथियों ने स्कूल की 39 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों का माला, साफा व शाल के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वृंदा कुमार ने कहा कि बालक पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें। शिक्षा से ही मनुष्य तरक्की कर सकता है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने बालकों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए बालकों के लिए 10 हजार तथा स्कूल विकास के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। प्राचार्या दाधीच ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके गुप्ता, उपप्राचार्य केएल मीणा, बच्चूसिंह गुर्जर सहित अन्य मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.