पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के पक्ष में चलेगा अभियान

मोदी के पक्ष में चलेगा अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं. - बांदीकुई
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बडिय़ाल रोड पर प्रेस वार्ता में मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिशन 272 को लेकर पार्टी ने युवा मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके अंतर्गत मोर्चा कार्यकर्ता कॉलेज व स्कूलों में जाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 30 जनवरी को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय से मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष सिंघवी करेंगे। उन्होंने बताया कि बांदीकुई में अभियान की शुरुआत 5 फरवरी को राजेश पायलट राजकीय कॉलेज से होगी। यहां युवाओं से अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 5 फरवरी को मोर्चा कार्यकर्ता चायों की थड़ी व चौपालों पर जाकर लोकसभा चुनाव की चर्चा करेंगे तथा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों की राय व सुझाव जानेंगे। मोर्चा के जिला प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिशन 25 को लेकर लोकसभा वार सम्मेलन आयोजित होंगे। इस दौरान मोर्चा के देहात अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर व नगर अध्यक्ष पंकज डंगायच भी मौजूद थे।
चतुर्वेदी उपाध्यक्ष मनोनीत : प्रेस वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष पंकज डंगायच ने प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी की सहमति से मनीष चतुर्वेदी को शहर उपाध्यक्ष मनोनीत किया।