सरपंच पति की पिटाई
बांदीकुई ग्रामीण - पेंशन को लेकर मंगलवार को उपरेड़ा गांव में एक जने ने सरपंच पति के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर सरपंच पति ने बसवा थाने में मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि झाझीरामपुरा सरपंच पति विजयसिंह मीणा ने मामला दर्ज कराया कि उपरेड़ा निवासी प्रेमचंद शर्मा के माता व पिता की पेंशन बंद होने पर मंगलवार को शर्मा ने उसके साथ उपरेड़ा गांव में मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।