- Hindi News
- निजी एंबुलेंस खड़ी देख नाराज हुए सीएमएचओ
निजी एंबुलेंस खड़ी देख नाराज हुए सीएमएचओ
बांदीकुई - सीएमएचओ डॉ. ओ.पी.बैरवा ने बुधवार को राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यहां खड़ी निजी एंबुलेंसों को देख वे नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
दोपहर करीब 12 बजे राजकीय अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ डॉ. बैरवा यहां अस्पताल परिसर में खड़ी दो निजी एंबुलेंसों को देखकर उन्होंने अस्पताल प्रभारी व गार्ड को बुलाकर इन्हें तुरंत यहां से हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी एंबुलेंसों के अंदर खड़े रहने से मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने एंबुलेंस बाहर ही रखने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी को देख उन्होंने प्रभारी डॉ. शर्मा को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के वर्दी में नहीं मिलने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई तथा कर्मचारियों को वर्दी में ही अस्पताल आने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. शर्मा ने जानकारी ली। इस दौरान डॉ. हरिमोहन तिवाड़ी भी मौजूद थे।