पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे क्वार्टर में आग

रेलवे क्वार्टर में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई - रेलवे स्टेशन केबिन के समीप बुधवार सुबह एक रेलवे क्वार्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल आई, लेकिन बीच में रेल लाइन होने से मौके पर नहीं पहुंच पाई। रेलकर्मियों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सुबह ९ बजे करीब रेलव के सिग्नल विभाग में कार्यरत ईएसएम जगदीश प्रसाद शर्मा के क्वार्टर में शार्ट सर्किट होने से उनके फ्रिज में आग लग गई। बंद क्वार्टर से धुंआ उठने पर दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल रेलवे लाइन बीच में होने से घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। रेलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।