पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल कर्मचारियों ने किया बिजली कार्यालय का घेराव

रेल कर्मचारियों ने किया बिजली कार्यालय का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई - केबिन के समीप रेल क्वार्टर में शार्ट सर्किट होने से लगी आग के मामले में चल रहा विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे बिजली कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की तथा अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने मौके पर ही डीआरएम से वार्ता कर समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सुबह करीब 10 बजे यूनियन के मंडल संयुक्त सचिव माधवेंद्र सिंह टोनी के नेतृत्व में शाखा अध्यक्ष मदन शुक्ला, बालकिशन पाठक, अनिल गुप्ता, रामेश्वर गुर्जर, पूरण मीणा, घनश्याम सैनी सहित अन्य नारेबाजी करते हुए रेलवे के बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव करना शुरु कर दिया। इस दौरान रेल कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि रेल क्वार्टरों में बिजली के तारों की स्थिति दयनीय है। कई बार इसमें सुधार की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रेलवे क्वार्टर में आग के पीछे रेलवे बिजली अधिकारियों ने फ्रिज का कंप्रेशर फट जाने का कारण बताते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी, लेकिन सच्चाई यह है कि कंप्रेशर ठीक है और शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। उन्होंने मौके पर ही डीआरएम से दूरभाष पर वार्ता कर रेलवे क्वार्टरों में बदहाल केबल को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भष्ट्राचार के खिलाफ करवाए हस्ताक्षर
बांदीकुई ग्रामीण - एनएसयूआई की ओर से भष्ट्राचार के खिलाफ चलाए जा रहे स्टूडेंट्स स्टेंड अगेंस्ट करप्शन कैंपन के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने युवाओं से भष्ट्राचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए।