पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई ने दौसा को २ रन से हराया

बांदीकुई ने दौसा को २ रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - बांदीकुई
बांदीकुई क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में यहां रेलवे गांधी ग्राउंड मैदान पर चल रही राज्यस्तरीय टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खेले गए मैच में बांदीकुई ने दौसा को 2 रन से हरा दिया।
क्लब के अध्यक्ष शक्तिसिंह राजावत ने बताया कि शिव क्लब बांदीकुई व दौसा जूनियर के बीच खेले गए मैच में शिव क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाए। जाब में दौसा जूनियर की टीम 87 रन बनाकर आल आउट हो गई।
इसी प्रकार राजस्थान रॉयल व स्टार क्लब बांदीकुई के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रायल ने निर्धारित 15 ओवर में 115 रन बनाए। इसके जाब में स्टार क्लब की टीम 41 रन बनाकर आउट हो गई। राजस्थान रायल ने यह मैच 74 रन से जीत लिया। उन्होंने बताया कि मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी भागचंद टांकड़ा व भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता मदनलाल माल ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर परिचय लिया। इस दौरान क्लब के सचिव महेंद्र सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष बाबूसिंह गुर्जर, हरिओम मीणा, राकेश डोई, सुमेर माणोता, मैच के निर्णायक मुकेश गौड़, राजेंद्र सैनी, विनोद वर्मा, सुरेंद्र छाबड़ी, सुभान सिंह व राजकुमार सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
जयपुर- भरतपुर आज खेलेंगे
क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे माली पुरा व राजेश पायलट राजकीय कालेज बांदीकुई, 11 बजे जयपुर कैम्ंप व पीयूष क्लब भरतपुर तथा दोपहर 2 बजे अनिल यादव क्लब अलवर व जीजी क्लब बांदीकुई के बीच मुकाबला होगा।