पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेपिड एक्शन फोर्स का शहर में फ्लैगमार्च

रेपिड एक्शन फोर्स का शहर में फ्लैगमार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - बांदीकुई
रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गुरुवार को शहर में फ्फलैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
दोपहर में थाने पर पहुंचे जवानों ने शहर के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया। उनके साथ आए इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दौसा जिले में करीब 7 दिन रहेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संसाधन सहित अन्य जानकारी लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान अथवा किसी प्रकार की हिंसा होने पर वे उसे नियंत्रण करने के लिए शीघ्रता के साथ मौके पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ 30 जवान मौजूद थे।