11केवी लाइन का तार टूटा, उपकरण जले
बांदीकुई ग्रामीण - नंदेरा में बुधवार की रात ट्रैक्&52द्भ;टर में भरे डांकरे ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के तारों से छू जाने के कारण दो ढाणियों में घरेलू उपकरण फुंक गए।
नंदेरा की झील की ढाणी एवं घाट्यडय़ा की ढाणी निवासी ग्रामीणों ने बताया कि रात 8 बजे एक ट्रैक्टर चालक ट्राली में काफी उंचाई तक डांकरे भरकर गुज रहा था। डांकरे ऊपर से गुजर रही 11केवी लाइन के छू जाने से तीनों तार आपस में भिड़ गए। करंट सिंगल फेज डीपी में पहुंच गया। इससे ढाणी के कई मकानों में घरेलू बिजली उपकरण टीवी, फ्रीज, सीएफएल व मीटर फुंक गए। खेत में पानी दे रहे दो युवक बच गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों को ट्रैक्टर चालक का नाम एवं पता सहित शिकायत दर्ज कराई है।