- Hindi News
- सुगम समाधान शिविर में सुनी अधिकारियों ने समस्याएं
सुगम समाधान शिविर में सुनी अधिकारियों ने समस्याएं
भास्कर न्यूज - निवाई
राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर गुरुवार को सुगम समाधान शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान एसडीएम महेश नारायण शर्मा, तहसीलदार युगांतर शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर नियुक्त सुरक्षा गार्डों
को वेतन का भुगतान करवाने की मांग का पूर्व सैनिकों ने मांग पत्र सौंपा। जनसुनवाई के दौरान गांव झिलाय में आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायत की। शिविर में रतनपुरा नटवाड़ा के सुखदेव गुर्जर ने विद्युत बिल की राशि कम करने, नटवाड़ा के ग्रामवासियों ने विद्युत पोल बदलने, बारेड़ा की मथरा देवी ने विधवा पेंशन नहीं मिलने, नटवाड़ा की शिमला ने इन्दिरा आवास की किस्त नहीं मिलने, झिलाय के ग्रामीणों ने नरेगा कार्य चालू करवाने, आम जनता निवाई की ओर से झिलाय रोड पर बजरी के ट्रैक्टर हटवाने, अहिंसा सर्किल से रेलवे फाटक तक सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने, दीनदयाल कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर खड़े रहने वाले ट्रकों को हटवाने, खण्ड देवत व हिंगोटिया की माध्यमिक स्कूल में अध्यापक लगवाने, एम.एल. इंडस्ट्रीज के निदेशक मूलचंद जैन ने फोर्टिफाइड आटा वितरण नीति को अचानक बंद कर देने से 7041.331 क्विंटल
गेहूं के निस्तारण एवं 1 करोड़ 21 लाख 9 हजार 4 सौ सत्रह रुपए का भुगतान करवाने की मांग सहित 17 आवेदन किए गए।
ञ्चसुरक्षा गार्डों का वेतन भुगतान करवाएं