- Hindi News
- ट्रक बस भिडं़त में तीन महिला सहित 6 घायल, एक जयपुर रैफर
ट्रक-बस भिडं़त में तीन महिला सहित 6 घायल, एक जयपुर रैफर
भास्कर न्यूज - निवाई
राष्ट्रीय राजमार्ग 12 बाईपास पर महावीर ढाबे के पास सोमवार दोपहर एक रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित 6 जने घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर रोडवेज की बस जयपुर से भोपाल जा रही थी। महावीर ढाबे के समीप ज्यों ही बस निवाई शहर में प्रवेश करने लगी त्यों ही टोंक की ओर से आ रहे एक ट्रक ने रोडवेज बस के पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बगरू निवासी छीतरमल पुत्र कुम्भाराम जाट, मोती डूंगरी जयपुर निवासी जगदीश पुत्र सुखदेव गुर्जर, जयपुर निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र मुमताज खां, टोंक निवासी संतोष पत्नी हरि राम गुर्जर, सारोली मोड निवासी बिमला पत्नी हरिनारायण व जहाजपुर निवासी राजू पुत्र सोहनलाल मीणा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने राजूलाल व छीतरमल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।