- Hindi News
- बी.एड. छात्रों ने लगाया जामनिवाई शहर व झिलाय में ही लेसन कराने की मांग
बी.एड. छात्रों ने लगाया जामनिवाई शहर व झिलाय में ही लेसन कराने की मांग
भास्कर न्यूज - निवाई
श्री कल्याण शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के ट्रेनी शिक्षकों ने कॉलेज के बाहर सड़क मार्ग को रोककर प्रदर्शन किया। रोड जाम कर प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी फूलचंद मीणा पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
आपसी समझाइश कर महाविद्यालय प्रशासन से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया। जाम खोलने व बातचीत करने के लिए कहा। इस पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने जाम खोल दिया। अंदर चले गए।
इसी दौरान सूचना मिलने पर तहसीलदार युगान्तर शर्मा भी कॉलेज पहुंचे। तहसीलदार को प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने दस दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में लेशन दिए हैं।
अब महाविद्यालय प्रशासन गांव नोहटा के विद्यालय में लेसन देने के लिए दबाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर से गांव नोहटा की दूरी 25 किलोमीटर है। नियमानुसार ट्रेनी शिक्षकों को 10 किलोमीटर के दायरे में ही लेशन दिए जा सकते हैं।
उन्होंने तहसीलदार से निवाई शहर व झिलाय में लेशन दिलवाने की
व्यवस्था की मांग की। उन्होंने तहसीलदार को यह भी बताया कि सभी विद्यार्थियों ने प्रवेश के समय महाविद्यालय प्रशासन को 3200 रुपए का भुगतान किया था। इसकी प्रशासन ने कोई रसीद नहीं दी। प्रशासन ने उस समय बताया था कि लेशन सहित कॉलेज के सभी कार्यक्रमों का खर्चा शामिल है।
इन दिनों लेसन प्लान चल रहे है और प्रशासन द्वारा हमसे पैसे की मांग की जा रही है। इस पर तहसीलदार ने शिक्षकों को मामले की जांच कर शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और महाविद्यालय प्रशासन से इस मामले में जानकारी ली। और रिकार्ड मांगा। कॉलेज प्रशासन ने रिकार्ड दिखाने में आनाकानी की इस पर तहसीलदार ने कर्मचारियों को लताड़ पिलाई।