108 एम्बुलेंस में जन्मी बच्ची
सिरस - गांव हिम्मतपुरा की ढाणी से गर्भवती महिला को 108 एम्बुलेंस से निवाई लाए जाने के दौरान गांव झिलाय व जामडोली के बीच ही उसका प्रसव हो गया। पूजा पत्नी कालूराम बैरवा ने 108 एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। डॉ. ईश्वरसिंह ईएमपी, एम्बुलेंस चालक मोहनलाल चौधरी ने बताया कि प्रसव के बाद महिला को झिलाय मॉडल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
- - -