ट्रक की टक्कर से दो घायल
निवाई - राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर गांव सोहेला के पास मंगलवार दोपहर एक ट्रक व बाइक में भिडं़त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि राजकमल बैरवा पुत्र रामफूल बैरवा निवासी नोहटा हाल निवासी वन विभाग आवास टोंक व विजय पुत्र नोसरचंद बैरवा निवासी अन्नपूर्णा टोंक बाइक से टोंक से निवाई जा रहे थे। इसी दौरान गांव सोहेला के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही बरोनी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने राजकमल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।