पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक शोरूम पर फिर चोरों ने किया हाथ साफ

बाइक शोरूम पर फिर चोरों ने किया हाथ साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निवाई
झिलाय रोड पर रेलवे फाटक के समीप स्थित एस. मोट्र्स के शोरूम पर दूसरी बार सोमवार रात चोर कंम्प्यूटर व करीब ढाई लाख रुपए के स्पेयर पाट्र्स चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह शोरूम खोलने पर मिली। शोरूम मालिक निजाम ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। थानाधिकारी फूलचंद मीणा मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना किया। पुलिस वृत्ताधिकारी सुनील कुमार भी शोरूम पर पहुंचे। शोरूम में लगे क्लोज सर्किट कैमरे में आरोपी के रिकॉर्ड हुए फुटेज देखे। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर शोरूम की छत पर चढ़ गया और सीढिय़ों में लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा। उसने अंदर स्पेयर पाट्र्स की शॉप की जाली तोड़ी। उसमें रखा कंम्प्यूटर व स्पेयर पाट्र्स
चुरा ले गया।
पुलिस वृत्ताधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शोरूम में लगे सीसी टीवी कैमरे में चोर के फुटेज मिले हैं। शातिर चोर को शोरूम में सीसी टीवी कैमरा लगे होने की जानकारी थी। इसी वजह से चोर ने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था। करीब पांच माह पूर्व भी शोरूम में चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे। तब भी कंम्प्यूटर व स्पेयर पाट्र्स हो गए थे। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि गत बार चोरी करने वाले ने ही दुबारा वारतात की है।