पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब जूनियर क्रिकेट ट्रॉफी विद्यापीठ टीम ने जीती

सब जूनियर क्रिकेट ट्रॉफी विद्यापीठ टीम ने जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई - वनस्थली विद्यापीठ में सब जूनियर आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जम्मू, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, तथा वनस्थली की टीम ने भाग लिया।
विद्यापीठ में चारों टीमें के बीच लीग मैच हुए। इन लीग मैचों में उच्च माध्यमिक विद्यालय शाकुन्तलम के खिलाडिय़ों ने तीनों मैच जीतकर एवं दिल्ली की टीम ने रन रेट के आधार फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस करवाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया।
दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का चयन कर बल्लेबाजी वनस्थली को सौंपी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वनस्थली टीम ने दिल्ली टीम के समक्ष 128 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली टीम ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले 100 रन 20 ओवर में बना लिए। इसके बाद वनस्थली टीम के गेंदबाजों ने कौशल का प्रदर्शन कर 22 ओवरों में मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच ईशान शास्त्री वनस्थली विद्यापीठ को घोषित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जम्मू टीम के खिलाड़ी संपर्क को मिला । मैन ऑफ द सिरीज का खिताब वनस्थली विद्यापीठ टीम के खिलाड़ी हिमांशु चौधरी ने अपने नाम किया। विजेता टीम व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।