निर्वाण लड्डू चढ़ाया
कार्यालय संवाददाता - टोंक.
श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन, नया मंदिर पुरानी टोंक में भगवान आदिनाथ के निर्वाण ((मोक्ष)) का लड्डू चढ़ाया गया। समाज के राजेश अरिहंत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह भगवान आदिनाथ के अभिषेक एवं शांति धारा से की गई। कनक महिला मंडल की अध्यक्ष संतरा सोनी के सानिध्य में महिलाओं ने निर्वाण कांड का पाठ किया।
मंत्रोच्चार के बीच भगवान का मोक्ष कल्याण का लड्डू चढ़ाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के नवल चंद, अनिल, निर्मल सोनी, तेज छाबड़ा, पदम अलियारी, विमल चंद, रमेश चंद, मनोहर लाल, प्रेमचंद, प्रवीण डोसी, नितेष कुमार, संभार मल सहित अनेक लोग उपस्थित थे। शाम को मंदिर में नमोकार मंत्र का जाप एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कलशाभिषेक एवं शांतिधारा
निवाई - जैन मुनि विश्रांत सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मोक्षकल्याणक दिवस पर धूमधाम से निर्वाण लड्डू चढ़ाया। निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम में भगवान आदिनाथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं द्वारा कलशाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। उसके पश्चात देवशास्त्र गुरू व भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आदिनाथ भगवान के गाजे-बाजे के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाकर आरती की गई। मोक्षकल्याणक समारोह पर मंगलाचरण एवं संचालन सतीश भाणजा आचार्यों विराग सागर महाराज के समक्ष विमल जौं ला ने दीप प्रज्जवलित किया। जिनवाणी मां की स्तुति विष्णु बोहरा ने की। कार्यक्रम में नेमि चन्द गंगवाल, बाबूलाल खण्डा, प्रेम चन्द सौगाणी,महावीर गोधा, सुनिल भाणजा, महेश पाटनी, विजय बिलाला, सूरजमल जांडला, प्रेम चन्द सांवलिया, धर्म चन्द चंवरिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजुद थे। सी प्रकार जैन नसिया मन्दिर पर महावीर पारणा,शंभू कठमाणा,ने दीप प्रज्जवलित कर भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना की।
भगवान आदिनाथ कामोक्ष कल्याणक दिवस मनाया