पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी के 49 ओवरलोड ट्रक पकड़े

बजरी के 49 ओवरलोड ट्रक पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई - जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर बरोनी व निवाई पुलिस ने बजरी के ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 49 ट्रकों को जपत किया है। बरोनी थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि नेशनल हाईवे पर तिरपाल से बिना ढके व निर्धारित वजन से अधिक बजरी का परिवहन करने पर दो दिन में 32 ट्रकों को जब्त कर कार्यवाही की है। इसी प्रकार निवाई पुलिस ने 17 ट्रकों पर कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा जब्ती की कार्रवाई करने से निवाई थाने के बाहर जब्त ट्रकों की लम्बी कतार लग गई।
50 हजार का जुर्माना वसूला
दूनी - वन विभाग के गश्ती दल ने बुधवार को अवैध खनन कर ले जा रहे चेजा पत्थर की दो ट्रॉलियों को पकड़ कर 50 हजार का जुर्माना वसूला है। बुधवार को गश्ती दल के विनोद चौधरी, शंकर लाल, ग्यारसी लाल, नाथू लाल, प्रभू लाल ने अवैध खनन कर घाड़ निवासी कन्हैया लाल व शंकर प्रजापत से चेजा पत्थर भर कर ले जाने पर 25,25 हजार का जुर्माना वसूला है।