पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनी कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

दो दिनी कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई - पंचायत समिति निवाई में राजस्थान पंचायतराज रिफ्रेशर की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विकास अधिकारी वी.सी. बंसल ने किया। कार्यक्रम में सरपंचों व सचिवों ने भाग लिया। विकास अधिकारी वी.सी. बंसल ने कहा कि अधिकारों का महिलाओं के मानव जेंडर समानता की कसौटी पर संरक्षण एवं निगरानी रखने की आवश्यकता है। कार्यशाला में जीवन का हक, शिक्षा हक, रोजगार हक, सामाजिक भागीदारी एवं जेंडर समानता के आधार पर सभी मानव अधिकारों एवं विकास आयामों में लगातार प्रगति सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी हंसराज मीणा, सीताराम चौधरी, पवन शर्मा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, रजवास सरपंच मदनलाल मीणा, चतुर्भुजपुरा छोटू लाल, नटवाड़ा सचिव प्रकाश गोस्वामी, सिरस सचिव रघुवीरसिंह, बजरंगलाल, रामबाबू, रमेश मीणा, नेहनूलाल गुर्जर, कैलाश चौधरी सहित कई सरपंच व सचिव उपस्थित थे।
भाजपा मंडल की बैठक कल
टोडारायसिंह - भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक 1 फरवरी को सुबह 11 बजे विश्रामगृह में आगामी लोक सभा चुनाव के विचार विमर्श हेतु रखी है गई है। भाजपा शहर महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विधायक कन्हैयालाल चौधरी एवं रमेश जिंदल तथा उदयलाल गुर्जर भी उपस्थित रहेंगे।