पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्तों के हमले से काले हिरण की मौत, जंगल में मिला शव

कुत्तों के हमले से काले हिरण की मौत, जंगल में मिला शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चमालपुरा
उपखंड के ग्राम पंचायत सोडा बावड़ी के पास जंगल में रहने वाले दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारी काले हिरण की मौत का कारण गांव के आसपास घूम रहे कुत्तों द्वारा हमला करना बताया रहे हैं। काले हिरण का शव मिलने की सूचना गांववासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए हिरण के शव को मालपुरा वन विभाग में लाया गया।
हिरण का शव पड़े होने की जानकारी सर्वप्रथम आसपास रहने वाले ग्रामवासियों को मिली । गांव के लोगों ने वहीं वन विभाग के वृक्षपालक दुर्गाशंकर पारीक को दी। वृक्षपालक मौके पर पहुंचे। मृत हिरण के शव की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। शव को कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने घटना के संबंध में पशु चिकित्सा विभाग को दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल रऊफ एवं डॉ. अनिल परतानी ने शव का पोस्टमार्टम किया। पशुचिकित्सकों ने हिरण की मौत का कारण कुत्तों द्वारा पकड़ कर नोंचना बताया।