तीन दिन बाद दिए सूर्यदेव ने दर्शन
मालपुरा - बीते तीन दिनों से आकाश में छाए बादलों व बरसात के साथ कोहरे व शीत लहर से परेशान लोगों को गुरुवार को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लोगों ने धूप सेक कर सर्दी से राहत महसूस की। लोगों ने दिनभर घरों की छतों पर रहकर धूप सेवन किया। उधर, दो दिन हुई बरसात से जगह-जगह कीचड़ भी धूप के कारण सूखने से लोगों को रास्तों से गुजरना आसान हुआ। किसानों ने भी अब बरसात कोहरे को फसलों के लिए हानिकारक बताते हुए कहा है कि अच्छी पैदावर के लिए अब धूप निकलना जरूरी है। क्षेत्र में बीते तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड व बरसात तथा कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
क्चक्चक्च