- Hindi News
- 192 परिवारों को बीपीएल आवास योजना की दूसरी किस्त जारी
192 परिवारों को बीपीएल आवास योजना की दूसरी किस्त जारी
मालपुरा - नगर पालिका द्वारा शहरी बीपीएल आवासीय योजना के अंतर्गत स्वीकृत 192 परिवारों को आवास निर्माण के लिए दूसरी किस्त की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि परिवार के मुखिया के नाम बैंक में खुलवाए गए खाते में सीधी जमा करा दी जाएगी। अधिशाषी अधिकारी भारत लाल मीणा ने बताया है कि शहरी बीपीएल आवासीय योजना के तहत मालपुरा शहर के सभी वार्डों में रहने वाले बीपीएल चयनितों की ओर से प्रस्तुत किए गए आवेदनों के आधार पर कुल 409 परिवारों को आवास के लिए चयनित कर उन्हें योजना की पहली किश्त की राशि दी गई थी, परंतु पिछले दिनों चुनाव व आचार संहिता के कारण दूसरी किश्त जारी करने की कार्रवाई में विलंब हुआ, परंतु पालिका ने दो अलग अलग सूचियां जारी कर कुल 192 बीपीएल परिवारों को जिन्होंने पहली किश्त की राशि का आवास निर्माण में उपयोग कर लिया उन्हे दूसरी किश्त जारी करने के लिए सूची उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई। इनमें से 60 परिवारों को दूसरी किस्त प्राप्त हो चुकी, जबकि 172 परिवारों के खातों में जल्दी ही राशि जमा हो जाएगी। उल्लेखनीय है बीपीएल आवासीय योजना की दूसरी किस्त की राशि नहीं दिए जाने से गरीब परिवारों के लोगों को अधूरे निर्मित किए गए घरों में रहना पड़ रहा था। इस संबंध में वार्ड पार्षदों ने ईओ के समक्ष नाराजगी भी जताई थी।