पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल और वृद्धों की पेंशन मंजूरी दो हफ्ते में

बीपीएल और वृद्धों की पेंशन मंजूरी दो हफ्ते में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मालपुरा
शुक्रवार को पंचायत समिति के राजीव गांधी सभा भवन में आयोजित जनसंपर्क समस्या समाधान शिविर में कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने उपखंड स्तरीय अधिकारियों को आदेश दिए कि वे जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। जनसंपर्क समस्या समाधान शिविर में जनप्रतिनिधि पन्ना लाल चौधरी ने कलेक्टर को बताया कि पिछले आठ माह से डेढ़ सौ से ज्यादा बीपीएल व वृद्धों की पेंशन स्वीकृति जारी नहीं की जा रही है जिससे गरीब वृद्ध व बीपीएल परिवारों को अनावश्यक आर्थिक नुकसान हो रहा है। फरियादी ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति मालपुरा में कोई सुनने वाला नहीं है बीडीओ यहां नहीं होने से ग्रामीण जनता परेशान है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ का कार्यभार देख रहे टोडारायसिंह पंचायत समिति के बीडीओ को चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए। एसडीएम कैलाश चंद शर्मा ने पन्नालाल चौधरी को भरोसा दिलाया कि पंद्रह दिनों में सभी आवेदकों की पेंशन स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में होकर गुजरने वाले अवैध खनन व बजरी भरे ट्रकों व ट्रैक्टरों से जर्जर हो रही सड़कों संबंध में सरपंच देवीलाल शर्मा ने शिकायत की।
कलेक्टर ने टोंक से डूंगरी व अन्य मार्ग पर खनन विभाग व परिवहन अधिकारियों व मालपुरा पुलिस की टीम से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। कई लोगों ने बीपीएल सूची में शामिल होने व कई लोगों ने पंचायत समिति में पड़े स्वीकृत शुदा पेंशन के पीपीओ जारी कराने की गुहार लगाई। पंचायत समिति से संबंधित शिकायतें ज्यादा मिलने पर कलेक्टर ने मालपुरा पंचायत समिति का कार्यभार टोडा के बीडीओ से बदल कर अन्य को देने की आवश्यकता जताई।