पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने सीखे खरगोश पालन के गुर

किसानों ने सीखे खरगोश पालन के गुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मालपुरा
उदयपुर जिले के आदिवासी किसान अब
खेती के साथ साथ खरगोश पालने का धंधा
कर अपनी आमद बढ़ाएंगे। इसके लिए केंद्रीय
भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग उदयपुर के सहयोग से खरगोश पालन प्रौद्योगिकी विषय
पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उदयपुर जिले के जाने पहचाने 27 आदिवासी किसानों ने भाग लिया। खरगोश पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में अविकानगर संस्थान निदेशक डॉ.एस.एम.के. नकवी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के किसानों की सामाजिक
व आर्थिक उन्नति के लिए राज्य सरकार के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
गया है।
उन्होंने कहा कि खरगोश के मांस की बढ़ती
मांग को देखते हुए आजकल खरगोश पालन का धंधा लाभदायी साबित हो रहा है। खरगोश की खाल से भी अच्छी आमद होती है। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. राजीव गुलयानी ने खरगोश की उन्नत नस्ल के बारे में बताया जो कम समय में अधिक मांस प्रदान करते है। संस्थान की
ओर से सभी आदिवासी किसानों को खरगोश पालन प्रशिक्षण के संबंध में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार रखे।
रोगों की दी जानकारी
उनियारा - राजकीय महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित शिविर में डॉ ओमप्रकाश मीणा ने विद्यार्थियों को केल्सियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन व लौह अयस्क की
कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने दांतों से खून आना, हिमोग्लोबिन कमी, हड्डियों का वि$कृत होना इत्यादि के कारण व निवारण के तरीके बताए। द्वितीय पारी में डॉ रामलाल मीणा, डॉ. एस. एस. व्याख्याता, एवं विकास केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने चुनाव 2014 एक परिचर्चा विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर पिन्टू साहू,रणजीत, सुरभि त्रिपाठी, सुमन कुशवाह, अभिषेक दाधीच, मनोज कुमार, मनराज योगी, राजेन्द्र खंगार, राकेश, मस्तराम, मोना सोनी सहित कई छात्र-छात्राएं
उपस्थित थे।