पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज छात्रों ने जुलूस निकाल कर सौंपा ज्ञापन

कॉलेज छात्रों ने जुलूस निकाल कर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा - राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने एनसीसी खोलने व ग्रामीण छात्रों के लिए केरोसिन का कोटा आवंटित करने के लिए सोमवार को जुलूस निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अशोक गांगवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय से जुलूस के रूम में छात्रों का समूह उपखंड कार्यालय पहुंचा।
छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष श्रवण गुर्जर ने एसडीएम कैलाश
चंद शर्मा को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि राजकीय महाविद्यालय में 1250 से ज्यादा छात्र छात्राएं पढ़ते है। परंतु महाविद्यालय में एनसीसी नहीं है।
छात्रों के लिए यहां किसी अन्य प्रकार की एक्टीविटी होने से छात्रों को परेशान है। महाविद्यालय में एनसीसी प्रारंभ कर दी जाती है तो छात्रों को सुविधा मिलेगी। एनसीसी का प्रमाण पत्र छात्रों के भविष्य में अत्यंत उपयोगी है। महाविद्यालय में पढऩे वाले गांव के छात्रों को मालपुरा के किराए के
मकानों में रह कर खाना बनाना पड़ता है परंतु यहां महाविद्यालय के छात्रों को राशन कार्ड बनाने के बाद भी केरोसिन नहीं दिया जाता है। डीलरों का कहना है कि छात्रों के लिए अगल से कोई आवंटन नहीं मिलता है। एसडीएम ने
इस संबंध में भी डीएसओ को पत्र लिख कर शीघ्र आवंटन कराने का
भरोसा दिलाया है।