महिलाएं बराबर की हकदार
मालपुरा। राजस्थान पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति मालपुरा द्वारा इंदिरा गांधीी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर के सानिध्य में सोमवार को राजीव गांध सभागार में पंचायत समिति सदस्य सीआर व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय जेंडर संवेदी शासन के मुद्दों को प्रभावी बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों के अलावा उपखंड स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जेंडर मामले में संवेदनशील रह कर महिलाओं को पुरुषों को के बराबर अधिकारी दिए जाएं क्यों कि महिलाएं पुरूषों के बराबर अधिकारों की हकदार है। प्रशिक्षण में बीडीओ व परियोजना अधिकारी अमर सिंह तथा दक्ष प्रशिक्षकों ने महिलाओं के साथ पुरुषों द्वारा किए जाने वाले व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संबंधी प्रत्येक कार्यक्रमों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए यही इस दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा। आवासीय इस कार्यशाला में हालांकि सभी सीआर नहीं आए।