- Hindi News
- मालपुरा पालिका में महिलाओं का हंगामा, ईओ को ज्ञापन
मालपुरा पालिका में महिलाओं का हंगामा, ईओ को ज्ञापन
मालपुरा - कीचड़ व जगह-जगह गंदगी के ढेरों से परेशान जनता कॉलोनी बस स्टैंड की महिलाओं ने एकत्र होकर मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। कार्यवाहक ईओ वेदप्रकाश पारीक ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्या की जानकारी ली। महिलाओं ने उनको कॉलोनी बस स्टैंड में भरे कीचड़ व गंदगी के संबंध में ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाएं पिंकी, रेणु, रेखा सिंधी, आशु, सुनीता सैनी, सीमा खारवाल, कृष्णा शर्मा, नीलम राजपूत, रामकन्या, मनीषा, मधु जैन, सुनीता शेखावत, सुनीता शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने ईओ को बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है। पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने व अवरुद्ध होने के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है। महिलाओं ने इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई की पालिका अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को बार बार शिकायत करने पर भी कॉलोनी की हालत में सुधार नहीं हुआ है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जल्दी कॉलोनी की सफाई नहीं की गई आंदोलन किया जाएगा। ईओ ने शीघ्र सफाई कराने का आश्वासन दिया।