पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल का निर्माणाधीन भवन ढहा, मची अफरा तफरीबाल बाल बचे श्रमिकदोपहर को पढ़ रहे थे बच्चे, शाम को हाद

स्कूल का निर्माणाधीन भवन ढहा, मची अफरा तफरीबाल बाल बचे श्रमिकदोपहर को पढ़ रहे थे बच्चे, शाम को हादसा, निर्माणाधीन इमारत में दरार देखकर श्रमिक हुए सतर्क, कोई घायल नहीं, मौके पर एकत्र हुई...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मालपुरा
दूदू रोड पर ग्रामीण बालिका छात्रावास के पीछे एक निजी स्कूल का निर्माणाधीन दो मंजिला भवन मंगलवार की शाम अचानक भरभरा कर ढह गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शिवम् उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक कक्षाओं के लिए पास में ही बने पुराने भवन के पीछे नया भवन निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर आरसीसी की छत डालने में लगे करीब पच्चीस से तीस श्रमिक दुर्घटना में बाल बाल बच गए। स्कूल भवन ढहने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे एकत्र हो गए। जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है वहां दोपहर को ही प्राथमिक कक्षाओं के सैकड़ों बालकों को पढ़ाया जा रहा था। भवन की दूसरी मंजिल पर आरसीसी की छत डालने का कार्य शुरू होने से कुछ देर पहले ही बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया था। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार कुमावत ने बताया है कि जमीनी स्तर के भवन का कार्य कई दिनों पहले पूरा हो चुका था। उसके ऊपर के भवन की छत डालने के लिए मंगलवार को पच्चीस-तीस महिला-पुरुष श्रमिक लगाए गए थे। छत डालने का काम करीब पूरा होने का था शाम पांच बजे के आस पास भवन के पीछे की तरफ अचानक दरार देख कर श्रमिक पीछे हट गए कुछ ही क्षण बाद पूरा भवन छत सहित ढह गया।