पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरिंग कर महिला को किया घायल

फायरिंग कर महिला को किया घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण - गांव खानाका में बुधवार सुबह शौच के लिए जा रही महिला को एक युवक ने बंदूक से फायरिंग कर घायल कर दिया। बंदूक की गोली लगने से महिला के दोनों पैर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने घायल महिला के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है।
खानाका की निवासी घायल महिला कौशल्या वर्गी((35)) पत्नी गजराज वर्गी ने बताया कि टोडाभीम के गांव नौ बिस्वा का भगवान सिंह वर्गी उसकी विवाहिता पुत्री को एक साल पूर्व बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुत्री की तलाश करने पर नौ बिस्वा के ही निवासी भगवान सिंह से उसकी पुत्री भगवान सिंह के पास होने की जानकारी मिली। आरोपी भगवान सिंह से जब उसकी पुत्री के बारे में पूछा गया तो वह नाराज हो गए। एक दिन पूर्व भी आरोपी बाइकों पर सवार होकर पन्या वर्गी, गोल्या वर्गी व कड़ाया वर्गी के साथ पति गजराज को मारने की नीयत से गांव खानाका आए। बुधवार सुबह जब वह शौच करने जा रही थी तो झाडिय़ों में छुपे भगवान सिंह, पन्या, गोल्या व कड़ाया वर्गी उसके सामने आ गए तथा भगवान सिंह ने देशी बंदूक से फायर कर उसे गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कम्पाउंडर मनोज शर्मा व उदयभान ने घायल महिला को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ.ए.एस.मीणा ने बताया कि देशी बंदूक से फायर करने से घायल हुई महिला के दोनों पैर व जांघों में 16 छर्रे लगे है। घायल महिला के पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।