पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में झगड़ा, 2 घायल

जमीन विवाद में झगड़ा, 2 घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण/ढिंढोरा - गांव ढिंढोरा में जमीन विवाद झगड़े में दो जने घायल हो गए। इन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के पर्चाबयान पर मामला दर्ज किया है। ढिंढोरा के निवासी अतरसिंह जाटव ने बताया कि वहीं के भंवर सिंह, गोविंद, शिवसिंह, चतरे आदि ने उसकी जमीन पर कब्जा कर हरे पेड़ काट लिए। विरोध करने पर बुधवार शाम 7 बजे इन लोगों ने घर पर हमला कर दिया और कुल्हाडी व धारियां से प्रहार कर उसे एवं पुत्रवधु पुष्पा को घायल कर दिया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. ए.एस.मीणा ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमरपुरामें आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने राखी जाटव((25)) को घायल कर दिया।
निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र ((हिंडौन सिटी)): बाल विकास परियोजना अधिकारी भूपेश गर्ग ने गुरुवार क्षेत्र के 5 आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इनमें से दो आंगनबाडी केन्द्र बंद मिले। इस पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। सीडीपीओ गर्ग ने बताया कि निरीक्षण में कैलाशनगर एवं सिकन्दरपुर केन्द्र बंद मिला। हरिनगर पर कार्यकर्ता व सहयोगिनी अनुपस्थित मिली। गढीपनवेडा केन्द्र पर सयोगिनी अनुपस्थित मिली। पनवेढ़ा केन्द्र के अलावा हरिननगर और गढ़ीमौसमाबाद केन्द्रों पर रिकॉर्ड नहीं मिला।
पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त ((हिंडौन ग्रामीण)): वनविभाग ने गुरुवार खरैटा की पहाड़ी वन क्षेत्र से पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। रेंजर जसराम यादव व फोरेस्टर जगन मीणा ने बताया कि खरैटा की पहाड़ी वन क्षेत्र से अवैध रुप से पत्थरों को बेचने के लिए हिंडौन आते समय करसौली के पास से पत्थरों से भरी दो ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।