पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय अस्पताल के खराब उपकरणों का किया सर्वे

राजकीय अस्पताल के खराब उपकरणों का किया सर्वे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी - राजकीय अस्पताल में खराब पड़े उपकरणों को ठीक करने के लिए गुरुवार को भरतपुर से आए इंजीनियरों ने सर्वे किया। राजकीय अस्पताल प्रभारी डॉ. नमोनारायण मीणा ने बताया कि राजकीय अस्पताल में ऑक्सीजन कंसटेटर, फोटो थैरेपी मशीन, ईसीजी मशीन, ब्लड स्टोरेज का फ्रीज तथा बेबी इन्क्यूबेटर आदि खराब हैं। इन उपकरणों को ठीक करने के लिए गुरुवार को भरतपुर के बायोमेडिकल के इंजीनियर मनदीप कुमार ने राजकीय अस्पताल आकर सर्वे किया। इंजीनियर प्रदीप कुमार ने उपकरणों को ठीक करने में लगने वाली राशि का प्रस्ताव तैयार जयपुर भेजौ। इस दौरान कम्पाउंडर कैलाश शर्मा, विक्रम बरसानिया, रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे। अस्पताल प्रभारी डॉ. मीणा ने बताया कि बजट आने पर खराब उपकरणों को ठीक करवा दिया जाएगा।
कथा शुभारंभ पर कलश यात्रा
नादौती - कैमा के माली मोहल्ले में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली। सीताराम मंदिर प्रांगण में सुबह 8 बजे भगवताचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने ध्वज व कलशों का पूजन करवाया। इसके उपरांत यात्रा रवाना हुई। यजमान चिरंजीलाल सैनी श्रीमद्भागवत कथा को तथा रामबख्श ठाकुरजी के डोला सिर पर धारण कर चल रहे थे। श्रद्धालु भगवान शिव, राम, हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दिनेश सिंह मीना, बुद्धराम सैनी, मोहनसिंह राजपूत सहित सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया।