पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00रिफ्रेशर कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता पर दिया जोर फोटो

00रिफ्रेशर कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरूकता पर दिया जोर-फोटो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम - क्षेत्र के आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में लगातार आवारा गायों की हो रही तस्करी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराए जाने के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लगने पर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक को भी फैक्स भेजा गया है।
स्थानीय निवासी व भाजपा प्रदेश पदाधिकारी श्यामसिंह सिसोदिया, धमेंद्रसिंह, परभानसिंह ने बताया कि आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी की चरागाह भूमि पर आवारा गाय विचरण करती रहती हैं। शाम होते ही सैकड़ों गाए सर्दी से बचने के लिए सड़क के किनारे आकर बैठ जाती हंै। रात्रि के दौरान मिनी ट्रक में सवार होकर लोग आते हैं और सड़क किनारे बैठी गायों को ले जाते हंै। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गायों की तस्करी रोकने में विफल रही पुलिस के विरुद्ध गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ मिनी ट्रक में आए कुछ लोगों ने सड़क किनारे से दो गायों को गाड़ी में डाल लिया लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर उनका पीछा किया तो इन बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग की। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को बताया, जिसकी जांच के लिए लगाए गए अधिकारी लोगों को धमका कर इस घटना को रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में गायों की तस्करी रोकने को पुलिस महानिरीक्षक सहित जिले के प्रभारी मंत्री को फैक्स भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
यात्रियों ने की घटना की पुष्टि
बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आए कुछ भक्तों को लेकर आए चालक मोदी नगर निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को रात वह अपनी गाड़ी में सो रहा था। एक मिनी ट्रक आया और उसमें सवार कुछ लोग सड़क पर बैठी गायों को डालने लगे। इसका जैसे ही कुछ दुकानदारों का लगा वैसे ही वे लोग इकट्ठा होकर उस ओर दौड़े लेकिन मिनी ट्रक में सवार बदमाश भाग छूटे। चालक इंद्रपाल ने बताया कि उसने दो बार फायर होने की भी आवाज सुनी।
पुलिस गश्त बढ़ा दी है
पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि गाय चोरी जैसी घटनाएं होने के बारे में शिकायत मिली है। मामले की जांच कराने के साथ ही बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।