पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार की जर्जर सड़क, दुकानदारों का प्रदर्शन

बाजार की जर्जर सड़क, दुकानदारों का प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी - शहर के जगदंबा बाजार में सड़क निर्माण की मांग के लिए दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को पत्र भेजा है। प्रदर्शन में शामिल दुकानदार शैलेन्द्र कुमार जैन, सुरेश, देवेन्द्र, पंकज गोयल, पवन खत्री, कृपा कुमार आदि ने बताया कि जगदंबा बाजार की सड़क जर्जर अवस्था में है। गत दिनों हुई बारिश से बाजार में कीचड़ की स्थिति हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग कई बार संबंधित विभाग के अभियंताओं से की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शुक्रवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को पत्र भेजकर सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग की है। इसी तरह झारेड़ा रोड बाइपास मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झारेड़ा रोड पास के निवासी पिंटू जैन, गिलाडी, धर्मसिंह धाकड़, बाबूलाल, रामस्वरूप आदि ने बताया कि गंदगी की समस्या के समाधान के लिए विभागीय अभियंताओं को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर जमा पानी की समस्या की शिकायत लेकर जब लोग सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के पास पहुंचे तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। शहर से बरगमां को जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी जमा हुआ है। इससे पैदल राहगीरों को रास्ते में जमा पानी के बीच होकर ही आगे जाना पड़ रहा है। बरगमां रोड के पास के निवासी राजेश गोयल एवं सुरेश गुप्ता ने बताया कि गंदे पानी के बीच में होकर गुजरने से लोगों में चर्मरोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बरगमां को जाने वाले मार्ग पर जमा पानी की निकासी करवाए जाने की मांग की है।