- Hindi News
- मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 14 छात्रों का चयन
मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 14 छात्रों का चयन
हिंडौन सिटी. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित सातवें इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में शहर के निर्मल आईआईटी एकेडमी के छात्रों ने परचम लहराया है। एकेडमी के 14 छात्रों ने वरीयता सूची में जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है।
एकेडमी के समन्वयक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि कक्षा 12 वीं के छात्र अभिषेक सिंहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 220 वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा छात्रा सेजल गोयल ने 307 वीं, शुभम बंसल ने 341 वीं, आकाश सिंहल ने 373 वीं, निशांत गुप्ता ने 399 वीं, मयंक मित्तल ने 427 वीं, कविता जिंदल ने 442 वीं, दीपक गोयल ने 499 वीं, शैफाली गोयल ने 546 वीं, नितिश गुप्ता ने 570 वीं तथा मोना गर्ग ने 573 वीं और कक्षा 11 वीं की छात्रा मेघा गर्ग ने 1335 वीं रैंक हासिल करके दुनिया के शीर्ष भावी गणितज्ञों की सूची में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में लाखों की संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं तथा वरीयता सूची में टॉप 5 प्रतिशत प्रतिभागियों का ही चयन होता है। स्कूल के तीन शीर्ष विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। एकेडमी के विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थापिका निर्मला चौधरी एवं निदेशक मनीष चौधरी, व्याख्याता आशू जोशी व मोहम्मद उसैद ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
दो छात्रों का साइंस ओलंपियाड में चयन
हिंडौन सिटी. शहर के चन्द्रा उच्च माध्यमिक स्कूल के दो छात्रों का 16 वीं नेशनल साइंस ओलंपियाड परीक्षा में चयन हुआ है।
स्कूल के निदेशक नीरज गुप्ता ने बताया कि छात्र राहुल कुमार जैन व प्रशांत अग्रवाल ने ओलंपियाड परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में इन दोनों छात्रों को सिल्वर व कांस्य पदक मिला है। छात्रों की उपलब्धि पर प्राचार्य महेश तिवाड़ी, मुकेश वशिष्ठ, महेन्द्र सिंह एवं निदेशक नीरज गुप्ता ने पुरस्कृत किया।