नए मतदाताओं को दिए परिचय पत्र
हिंडौन सिटी. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को उपखंड क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मोहननगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित मतदाता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कमरूद्दीन थे और अध्यक्षता प्रधानाचार्या शशि मीणा ने की। इसके अलावा राजकीय सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य वीरसिंह बेनीवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। समारोह में एसडीएम ने नवीन मतदाताओं को परिचय पत्र वितरित करने के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए कई कर्मचारियों का सम्मान किया।
समारोह में एसडीएम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर का संदेश पढ़कर सुनाया। नवीन मतदाताओं को एसडीएम द्वारा परिचय पत्र वितरित किए गए। समारोह के दौरान विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रमनलाल, दिनेश शर्मा, जयकुमार आदि को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम ने छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मतदाताओं को फार्म संख्या 6 भरने की विधि बताई गई और आवेदन वितरित किए गए। 204 नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी एसडीएम द्वारा प्रदान किए गए। मंच संचालन छगनलाल ने किया।
श्रीमहावीरजी. इंदिरा गांधी विकास संस्थान एवं क्षेत्र के स्कूलों में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। अकबरपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल, नौरंगाबाद के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल आदि स्थानों पर नियुक्त बीएलओ द्वारा मतदाता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मतदाता दिवस के कार्यक्रमों में प्रधानाध्यापक सोहनलाल जाटव, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश, तेजभान सिंह, राधामोहन, हरिप्रसाद, प्रेरक विजय सिंह, भगवान सहाय शर्मा, सतीश चौधरी, रामावतार, निहाल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।
गुढाचंद्रजी. कस्बे के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा अपने कर्तव्य का पालन करने की बात कही।
बीएलओ अवधेश कुमार शर्मा ने मतदाताओं को मतदान की जानकारी दी। हल्का पटवारी अलवंत लक्षकार ने लोगों को मताधिकार के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बीएलओ द्वारा नवीन मतदाता पहचान पत्रों का भी वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकिशन बैरवा, बीएलओ हनुमान सिंह, महाराज सिंह, अवधेश शर्मा, रमेश शर्मा ने मतदाताओं को मताधिकार की शपथ दिलाई।
रानौली. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। किरवाडा के राजकीय माध्यमिक स्कूल में बीएलओ अशोक कुमार व प्रधानाध्यापक जगदीश मीणा ने मतदाताओं को मतदान के अधिकार के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि 25 जनवरी वर्ष 2011 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई। राजकीय माध्यमिक स्कूल रानौली में प्रधानाध्यापक घासीलाल मीणा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
फैलीपुरा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुनसार और फुलवाड़ा में छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया। गुनसार के राजकीय स्कूल में संस्था प्रधान श्रीलाल वर्मा और वरिष्ठ अध्यापक बलवीर ने मतदान का महत्व की जानकारी दी।
मतदान का महत्व बताया
नादौती. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। तहसीलदार बी.एल. शर्मा ने प्रजातंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देकर निर्भिक एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ मतदाताओं को ग्रहण करवाई। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद मीना, बीईईओ गिर्राज प्रसाद गुप्ता, अध्यापक मुरारी लाल आदि ने मतदान के बारे में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दी। बीएलओ रामसिंह मीना, रमेश चन्द, घम्मन लाल ने मतदाताओं के पहचान पत्र वितरण कि ये। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोप, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागौर में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया।