पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंडौन सिटी में बनेगा प्रेस क्लब का भवन

हिंडौन सिटी में बनेगा प्रेस क्लब का भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी - पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दें, लेकिन साथ ही साथ सरकारी तंत्र की कमियों की भी निर्भीकता से उजागर करें। यह बात कलेक्टर डॉ. बीएल जाटावत ने यहां सूरौठ पैलेस में रविवार को आयोजित जिला पत्रकार संघ के वर्षगांठ समारोह व मीडिया कार्यशाला में को में कही। क्षेत्रीय विधायक राजकुमारी जाटव, टोडाभीम के विधायक घनश्याम महर, हिंडौन नगर परिषद की सभापति गायत्री देवी कोली, जिला प्रमुख सीताराम जांगिड़, शिवदयाल मीणा, एसडीएम कमरुद्दीन, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिओम सिंह गुर्जर, डीएसपी अर्जुन सिंह, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जैन, कृषि विभाग, करौली के उपनिदेशक टी.के.जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मां सरस्वती और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ आरंभ हुए इस समारोह में अतिथियों का शॉल, साफे और मालाओं से स्वागत किया गया। जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत ने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। हिंडौन में प्रेस क्लब के लिए भूमि आबंटित कर दी गई है। वक्ता के रूप में उपस्थित शिवचरण माली ने कहा कि लेखनी से समाज का विकास किया जा सकता है। पीआरओ हरिओम सिंह गुर्जर एवं एसडीएम कमरुद्दीन ने कहा कि प्रशासन पत्रकारों से दूर नहीं है। उन्होंने हिंडौन में प्रेस क्लब भवन का निर्माण करवाए जाने की बात कही। कार्यक्रम को हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम डीएसपी अर्जुन सिंह, शिवदयाल मीणा, सभापति गायत्रीदेवी कोली सहित वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल, सुनील पाराशर, मनोज जैन, प्रकाशचंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर क्लारनेट वादक मास्टर युसुफ आजाद और नन्हे तबला वादक जस्सू नवनीत पाठक ने प्रस्तुतियों से सभागार में बैठे हर किसी का मन मोह लिया।
मित्र स्मारिका का हुआ विमोचन : जिला पत्रकार संघ की ओर से प्रकाशित मित्र स्मारिका के द्वितीय संस्करण का समारोह में कलेक्टर डॉ. बीएल जाटावत, विधायक राजकुमारी जाटव, घनश्याम महर, सभापति गायत्रीदेवी, जिला प्रमुख सीताराम जांगिड़ सहित सभी अतिथियों ने विमोचन किया।