- Hindi News
- हिंडौन सिटी की 35 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हिंडौन सिटी की 35 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हिंडौन सिटी - राउमावि के खेल मैदान में रविवार को आयोजित हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 35 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। एसडीएम कमरूद्दीन, डीएसपी अर्जुन सिंह व नगर परिषद की सभापति गायत्री देवी कोली ने प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिए।
उपखंड स्तरीय समारोह में जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, उनमें हिंडौन के नायब तहसीलदार सीताराम मीणा, नंगला मीणा के पटवारी कैलाशचंद मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय कुमार शर्मा, बाल विकास विभाग के सहायक कर्मचारी देवी सिंह, सूरौठ की राबाउमावि की प्रधानाचार्या महेंद्रा यादव, राजकीय माध्यमिक स्कूल ढहरा के स्काउटर रणजीत सिंह, कांचरौली के पल्लवी आदर्श विद्या मंदिर के करण सिंह बेनीवाल, सूरौठ सीनियर स्कूल के स्काउटर पतिराम सिंह, राजकीय सीनियर स्कूल हिंडौन के व्याख्याता अशोक कुमार एवं वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार शर्मा, हिंडौन भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, मोहननगर के राजकीय बालिका सीनियर स्कूल की व्याख्याता शोभा गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक दीप बंसल, एवं सहायक कर्मचारी कैलाश बैरवा, नगर परिषद के लेखाकार पदमचंद गुप्ता, सफाई कर्मचारी पप्पू, खीपकापुरा रामावि के प्रधानाध्यापक कल्याण प्रसाद शर्मा, राजकीय माध्यमिक स्कूल रेवई के अध्यापक बनवारीलाल गर्ग, राजकीय अस्पताल के स्टोर प्रभारी कैलाश शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामहरि मीणा, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजकुमार शर्मा, लिपिक कुलदीप शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा देवी, फैलीपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मीणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक त्रिलोकचंद राजौरा, दूरसंचार अधिकारी संजय मीणा, उपकोष कार्यालय के लेखाकार महेश मित्तल, नरसिंहपुरा स्कूल के अध्यापक महेश शर्मा, न्यायालय के सीनियर रीडर शिवराम शर्मा, स्टेनोग्राफर विमल कुमार अग्रवाल, कोतवाली के एएसआई रामस्वरूप सिंह, सदर हिंडौन के विजेंद्र सिंह, छुट्टन मीणा, खेम सिंह व राउमावि सूरौठ के अध्यापक कृष्णकांत सोनी शामिल थे।
नादौती - गणतंत्र दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर अतर सिंह मेवला ने वीरांगना एवं कर्मनिष्ठ कर्मचारियों का का सम्मान किया। प्रधान सरोज देवी ने वीरांगना मोहर कौर पत्नी शहीद नेतराम गुर्जर, निर्मला पत्नी शहीद ओमप्रकाश गुर्जर तेसगांव, राजंती पत्नी शहीद बदरी लाल जोगी रौंसी, मनवा पत्नी शहीद बने सिंह हवलदार भंवरवाड़ा का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। कार्य के प्रति समर्पित गिरदावर गुढ़ाचंद्रजी रामचरण बैरवा, पटवारी भीलापाड़ा राजकपूर धाकड़, पटवारी नादौती रमेश चन्द बैरवा, तहसील कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक कैलाश चन्द सैन को चुनाव कार्य जनगणना में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए, सहायक कर्मचारी रमशी लाल मीना, हरीश अवस्थी, कनिष्ठ लिपिक राजेन्द्र कुमार शर्मा, जीएनएम शशी शर्मा, सुनील शर्मा, सीएचसी गुढ़ाचंद्रजी स्वीपर सुरेश, आशा संतोष गुप्ता, बदरी लाल माली नामांकन वृद्धि, अध्यापक भूपेन्द्र कुमार गौतम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किस्मत मेंढाकापुरा को परिवार नियोजन कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
टोडाभीम - उपजिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नायब तहसीलदार व कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी मगनलाल जैन, चिकित्सक डॉ. अमरसिंह, सहायक अभियंता किरोड़ीलाल मीणा, नादौती के महिला एवं बालविकास परियोजना अधिकारी गोविंद सहाय मीणा, व्याख्याता मुरलीधर माली, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार शर्मा, शिवराम मीणा, कांस्टेबल रमजान खां, यूडीसी रघुवीर गुप्ता, ऊषा शर्मा, श्रीमन गुर्जर, अजीम अहमद, राजेन्द्र जांगिड़, वाहन चालक गुमानसिंह तथा सीताराम शर्मा को व बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।