पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में भी स्कूल भवन पर लहराता रहा राष्ट्रीय ध्वज

रात में भी स्कूल भवन पर लहराता रहा राष्ट्रीय ध्वज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण - गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल भवन पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज रात्रि को भी लहराता रहा। ग्रामीणों ने जब रात को स्कूल भवन पर ध्वज फहराता देखा, तो भवन की छत पर चढ़कर ध्वज अवतरण किया और सोमवार को सुबह स्कूल आने पर शिक्षकों को ध्वज सुपुर्द किया। ग्रामीणों ने इस मामले में कलेक्टर को शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव रीठौली के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पर संस्था प्रधान जगमोहन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को ध्वजारोहण किया था। सायं 6 बजे सूर्यास्त होने के बाद भी स्कूल भवन पर ध्वज फहराता रहा। ध्वज के अवतरण के लिए कोई शिक्षक और अन्य कर्मचारी नहीं पहुंचा। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने स्कूल की छत पर चढ़कर ध्वज अवतरण किया और सोमवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को सुपुर्द किया। इस संबंध में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त शर्मा का कहना रहा कि इस संबंध में रीठौली के ग्रामीणों से शिकायत मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है।