मंदिर मार्ग पर जमा पानी से आवागमन बंद
हिंडौन सिटी - मोहन नगर के जैन मंदिर मार्ग पर सड़क पर जमा गंदे पानी के विरोध में सोमवार को प्रभावित लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम कमरूद्दीन को ज्ञापन दिया। जैन मंदिर मार्ग के दुकानदारों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे 15 दिन पहले ही खुदवा दिया है। इस मार्ग पर आसपास के घरों का पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। इस मार्ग के परेशान लोग सोमवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने के साथ एसडीएम कमरूद्दीन को ज्ञापन दिया।