पुलिस छापे में 12 जुआरी गिरफ्तार
कासं - हिंडौन सिटी
पुलिस ने शहर में चल रहे जुए के तीन ठिकानों पर छापे मारे, जहां से 12 जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ 18 हजार रुपए एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई। एएसआई रामनिवास के साथ गठित टीम ने महावर धर्मशाला के पास चल रहे जुए के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से शीतला कॉलोनी के नरेंद्र माली, सुखदेव पुरा के वीरेंद्र कोली, बबलू उर्फ प्रमोद कोली व कछवाया पाड़ा के अल्ला रक्खा को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया तथा 9350 रुपए बरामद किए। हेडकांस्टेबल प्रहलाद के साथ पुलिस दल ने शीतला चौराहे के पास चल रहे जुए के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से कछवाया पाडा के दीपक कोली, डैम्परोड के मंटूरी उर्फ बिहारी कोली, कछवाया पाडा के बबलू कोली व सुखदेवपुरा के दीना कोली को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 6350 रुपए बरामद किए। थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह के साथ पुलिस दल ने गंदे नाले के पास खटीक पाडा में चल रहे जुए के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से सुखदेवपुरा के दौलत कोली, भगवान कोली, प्रेमचंद कोली व शीतला कॉलोनी के देवीसहाय कोली को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया और 5700 रुपए बरामद किए।
चोरी करने वाला धरा गया
हिंडौन ग्रामीण - सदर पुलिस ने गांव बरगमा के तीन घरों से एक ही रात को चोरी करने वाले वनेगा निवासी विष्णु कुमार पुत्र तेजराम मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे दो मोबाइल बरामद किए गए हैं, जो चोरी की वारदात से जुड़े हुए हैं।
हरी लकड़ी से भरा ट्रक जब्त
सपोटरा - पुलिस ने सपोटरा बूकना सड़क मार्ग पर हरी लकड़ी भरकर ले जा रहे एक मिनी ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जगदीश पुत्र ठंडीराम मीणा निवासी हरिया का मंदिर को एक मिनी ट्रक में बबूल व रेंज की हरी लकड़ी भरकर ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मिनी ट्रक को लकडिय़ों सहित जब्त कर चालक जगदीश को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
टक्कर से महिला घायल
हिंडौन ग्रामीण - गांव रीठौली की निवासी एक महिला को बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल ज्यूरिस्ट ने बताया कि रीठौली की उर्मिला माली मंगलवार को घर जाते समय सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान एक बाइक चालक ने उर्मिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गढ़ीबांधवा की सुमन तथा केराकीढाणी की वैधवती दुर्घटना में घायल हो गई।
डकैत पुलिस अभिरक्षा में ((करौली)) : मंडरायल थाने द्वारा गिरफ्तार किए गए डकैत रामकुमार व उसके साथियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। वहीं कुडग़ांव थानाधिकारी भोजराम ने बताया कि डकैत हरिया, धतूरिया व उसके साथी की शिनाख्त नहीं होने तक मंगलवार को जेसी भेजा गया है।