निर्माण कार्यों का निरीक्षण
हिंडौन सिटी - चिकित्सा विभाग के मुख्य अभियंता एवं भरतपुर के एक्सईएन ने राजकीय अस्पताल में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। भवन निर्माण में मिली खामियों पर संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई गई और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा विभाग के एनआरएचएम, जयपुर के मुख्य अभियंता ((निर्माण)) पीसी माथुर व भरतपुर के एक्सईएन एसएस महावर ने राजकीय अस्पताल में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के दौरान नल
फिटिंग, बिजली फिटिंग आदि में खामियां मिली।
नलों के जोड़ से पानी निकलता हुआ मिला। इसके अलावा बिजली के बोर्ड खुले हुए दिखाई दिए। इस पर मुख्य अभियंता माथुर ने संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई। खुले बिजली बोर्ड को कवर्ड कराने के निर्देश दिए।