पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट व दुर्घटनाओं में आठ घायल

मारपीट व दुर्घटनाओं में आठ घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिंडौन ग्रामीण
गांव जटनंगला में विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन जने घायल हो गए। इसके अलावा अन्य दुर्घटनाओं में 5 जने घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. ए.एस.मीणा ने बताया कि जटनंगला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में झगड़ा हो गया। इसमें रंजीता देवी व प्रेमबाई तथा दूसरे पक्ष की रामदेई घायल हो गई। तीनों महिलाओं को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडावरा रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर पकौड़ी के ठेले में टक्कर मार दी। इसमें गर्म
कढ़ाई गिरने से राजू की 13 वर्षीय पुत्री पिंकी व 2 वर्षीय सोलरिया घायल हो गई।
गांव सहजनपुर में गर्म दूध गिरने से 8 वर्षीय प्रवीण मीणा झुलस गया। बरगमा के टीटू सोनी को बस ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।