पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त की नियुक्ति के लिए प्रदर्शन

आयुक्त की नियुक्ति के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - हिंडौन सिटी
नगर परिषद में आयुक्त लगाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर निवासी कई लोग मौजूद थे।
पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि नगर परिषद में आयुक्त का पद कई दिनों से रिक्त पड़ा हुआ है। इससे नगर परिषद आने वाले लोगों के दैनिक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आयुक्त के अभाव में इंद्रा आवास, राशन कार्ड, पेंशन आदि के कार्य अटके हुए है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में नगर परिषद संबंधी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। पूर्व चेयरमैन शर्मा के साथ देवीसहाय दत्तात्रेय, मनीष तिवाड़ी, रोहित दत्तात्रेय, महिला मीरा देवी, रामपति, उगंती, नक्को, रामकिशोर, लालचंद आदि ने बताया कि वे बीपीएल राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन आदि जैसे कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
इस संबंध में पूर्व चेयरमैन शर्मा ने दूरभाष पर स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ताराचंद मीणा से बात की और नगर परिषद में आयुक्त लगाए जाने की मांग की।
कांग्रेसी पार्षदों ने जताई नाराजगी
हिंडौन सिटी - नगर परिषद में आयुक्त का पद रिक्त होने से नाराज कांग्रेसी पार्षदों की मंगलवार को यहां धाकड़ धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई। इसमें सरकार से मांग की गई कि नगर परिषद में आयुक्त की नियुक्ति की जाए, अन्यथा कांग्रेसी पार्षद आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में यह भी तय किया गया कि 30 जनवरी को कांग्रेस के पार्षद जयपुर जाकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मिलेंगे और नगर परिषद में आयुक्त लगवाए जाने की मांग करेंगे।नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद कप्तान सिंह गुर्जर, नरेश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, राम ठेकेदार, केदारलाल शर्मा, सलीम कुरैशी, मनुआ राम सोनी, धनबाई, सोमोती देवी, कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी आदि धाकड़ धर्मशाला में एकत्र हुए और बैठक आयोजित कर इस बात पर नाराजगी जताई कि नगर परिषद के आयुक्त का पद कई दिनों से रिक्त चल रहा है। इससे नगर परिषद की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। पार्षदों ने बताया कि राशन कार्ड में संशोधन कराने जैसे कार्यों के लिए भी नगर परिषद आने वाले शहर निवासी लोगों को कार्य पूरा नहीं होने पर निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा मोहननगर के जैन मंदिर मार्ग की सड़क बनाने के लिए खुदाई कर दी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सफाई अभियान का कार्य भी आयुक्त के अभाव में प्रभावित हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों ने तय किया कि शीघ्र ही आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई तो 30 जनवरी को जयपुर जाकर इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मिला जाएगा और राज्य की भाजपा सरकार को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।



नगर परिषद में इंदिरा आवास-राशन कार्ड व पेंशन आदि के अटके हैं कार्य