पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप

मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - हिंडौन सिटी
मोबाइलों में कम्प्यूटर के माध्यम से की जाने वाली डाउनलोडिंग की जांच के लिए आए कंपनी प्रतिनिधियों के आने से मंगलवार को मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच कार्रवाई से बचने के लिए शहर की सभी मोबाइलों की दुकानें बंद हो गई। जांच के दौरान एक मोबाइल दुकानदार ने कंपनी प्रतिनिधि पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने चौपड़ सर्किल पर एकत्र होकर प्रदर्शन भी किया। अवैध तरीके से गाने की डाउनलोडिंग के मामले में पुलिस ने एक मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रॉयल स्टार कंपनी के प्रतिनिधि कमलजीत सिंह आदि ने शहर में उनकी कंपनी के गानों को अनधिकृत रुप से डाउनलोडिंग होने की शिकायत की थी। इस पर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह पुलिस दल के साथ कटरा बाजार में अमन प्लाजा स्थित एमएस मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। जहां कंपनी प्रतिनिधि कमलजीत सिंह ने जांच करते हुए बिना लाइसेंस के वीणा व मां कैसेट के गानों को अवैध तरीके से डाउन लोडिंग करते हुए पाया। इस पर दुकानदार महेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से कम्प्यूटर, सीपीयू, की-बोर्ड, डीवीडी व कैसेट आदि जब्त कर ली।
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह की
ओर से कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दुकानदार महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डाउनलोडिंग की जांच कार्रवाई से मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी। दूसरी ओर मोबाइल दुकानदारों ने कंपनी प्रतिनिधि पर जांच कार्रवाई के दौरान मारपीट का आरोप लगाया। काफी
दुकानदार एकत्र होकर चौपड़ सर्किल पहुंचे और कंपनी प्रतिनिधि और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।