पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेनहंट पाकर बच्चों के चेहरे खिले

ब्रेनहंट पाकर बच्चों के चेहरे खिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी - आशीष मेमोरियल सीनियर सैकंडरी स्कूल में बुधवार को दैनिक भास्कर की ब्रेनहंट प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन रिद्धी चंद जैन एडवोकेट ने दैनिक भास्कर की ब्रेनहंट प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों के शैक्षिक विकास का मुख्य आधार है। प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने बताया कि दैनिक भास्कर की ब्रेनहंट प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए ब्रेनहंट प्राप्त की और अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक बृजेश नागर, बनवारीलाल, गगन मित्तल, गजेंद्र पाठक, महेश महावर, देवेन्द्र शर्मा, अध्यापिका पिंकी खन्ना, प्रतिभा अग्रवाल, शानू मित्तल ने भी ब्रेनहंट के प्रति छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।