पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्वनी जिला सह संयोजक

अश्वनी जिला सह संयोजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ((एबीवीपी)) का अश्वनी भारद्वाज को जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। भारद्वाज की नियुक्ति बारां में 49वें प्रांतीय अधिवेशन में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने की है।
डिपो जिला प्रवक्ता
करौली - राजस्थान युवा आदिवासी मीणा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामेश्वर मूंडरी की सहमति से जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने श्यामपुर मूंडरी निवासी डिपो मीणा को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है।
सीताराम जिला सचिव
करौली - माली सैनी समाज की बैठक महमदपुर गांव में हुई। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने सीताराम सैनी को जिला सचिव के पद पर मनोनीत कर समाज हित में कार्य के निर्देश दिए।
लज्जा रानी प्रदेश मंत्री
हिंडौन सिटी - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी इकाई ((महिला)) की प्रदेशाध्यक्ष हंसा जिंदल ने शहर निवासी लज्जा रानी अग्रवाल पत्नी मोहनलाल अग्रवाल को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है।
मुरारीलाल उपाध्यक्ष
हिंडौन सिटी - ऑल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन से संबद्ध राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख महामंत्री कैलाशचंद शर्मा ने शहर की जाट की सराय निवासी मुरारीलाल वशिष्ठ को संगठन में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
मनीष तहसील संयोजक
हिंडौन सिटी - अभा.विद्यार्थी परिषद की बैठक में प्रदेश सहमंत्री सौरभ खांडला ने तहसील कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सोमली ने बताया कि कार्यकारिणी में तहसील संयोजक मनीष तिवाड़ी, सहसंयोजक सत्यनारायण बरगमा, मनीष सोलंकी, तहसील सचिव रामजीत मीणा, संपर्क प्रमुख बांके बिहारी भारद्वाज, नगर मंत्री अजय गुर्जर, नगर सहमंत्री राजवीर, विष्णु भारद्वाज, विद्यालय प्रमुख राजेश गुर्जर, कॉलेज प्रमुख उत्तम सिंह को बनाया गया है।
शिवकुमार जिला समन्वयक
हिंडौन सिटी - सरदार बल्लभ भाई पटेल की एकता की मूर्ति के कार्य के लिए लौह संग्रहण सहयोग समिति के स्टेट समन्वयक मदनलाल सैनी ने हिंडौन निवासी शिवकुमार सैनी को समिति का जिला समन्वयक मनोनीत किया है।
महेश उपाध्यक्ष
कैमला - राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विनायक ने प्रदेशाध्यक्ष राजपाल की सहमति से पं. महेश को संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
शर्मा इकाई अध्यक्ष
करौली - राजकीय कॉलेज करौली में एबीवीपी की बैठक में महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष शिवम शर्मा को बनाया गया है।



 निर्वाचन/नियुक्तियां