पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधु से मारपीट, कुटिया में तोडफ़ोड़, रुपए छीने

साधु से मारपीट, कुटिया में तोडफ़ोड़, रुपए छीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिंडौन ग्रामीण/ फैलीपुरा
गांव फैलीपुरा की बगीची में रह रहे एक साधु को बीती रात कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और कुटिया में तोडफोड़ कर दी। हमलावर साधु से थैले में रखे 29 हजार 700 रुपए छीन ले गए। मामले की रिपोर्ट सदरथाने में दर्ज करा दी गई है। इस घटना के विरोध में रात्रि को ही ग्रामीणों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे डीएसपी अर्जुनसिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। डीएसपी के निर्देश पर सदर पुलिस ने इस मामले में नामजद एक जने को हिरासत में लेने की कार्रवाई की है।
सदरथाना प्रभारी बलवीर कसवा ने बताया कि फैलीपुरा स्थित किशोर पंडित की बगीची में रह रहे साधु जानकीदास पुत्र देवदास के साथ कुछ लोगों ने बीती रात मारपीट कर दी और उसे घायल करने के साथ कुटिया में भी तोडफोड कर हमलावर भाग गए। इस मामले में साधु जानकीदास की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि वह मंगलवार की रात करीब 10 बजे कुटिया में दूध गर्म कर रहा था। तभी जमालपुर निवासी मुकेश जाटव, भप्पे उर्फ सूरजभान, देवू जाट, पप्पे, जनक मीणा, फैलीपुरा का नाजिम खां व केशवपुरा का विजय कुमार लाठी-डंडों से लैस होकर कुटिया में आए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। इसके अलावा कुटिया में तोडफोड़ कर दी। हमलावर थैले में रखे 29 हजार 700 रुपए ले गए। सदरथाना प्रभारी ने बताया कि साधु की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर एक जने को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
मारपीट में चार जने घायल
हिंडौन ग्रामीण - खेड़ा के सनेटकापुरा में बुधवार को शराब पीने के लिए गिलास दिए जाने से मना करने पर नाराज लोगों ने मारपीट कर चार जनों को घायल कर दिया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. एएस मीणा ने बताया कि बुधवार को खेड़ा के सनेटकापुरा के राकेश जाटव ने शराब पीने के लिए प्रहलाद सिंह गिलास मांगा। मना करने पर नाराज होकर राकेश, मूला, अनूप आदि ने मारपीट कर गजाधर, प्रहलाद, विमलेशदेवी व कमलेश देवी को घायल कर दिया। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चों के विवाद में छह जख्मी
हिंडौन सिटी - शहर के वार्ड 26 के हुडपुरियानकापुरा में मंगलवार रात बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में 6 जने घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुडपुरियानकापुरा के घायल लखन ने बताया कि मंगलवार की रात महिला एवं बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में वहीं के
रुपसिंह, गोपाल, ओमी, सुरेश, भरतलाल, गोविंद आदि ने लाठी-कुल्हाड़ी से घर पर हमला कर दिया। इसमें लख, रामभूली, दिनेश, राधादेवी, शारदा व रामचंद घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस ने राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है।
थाने में झगडऩा महंगा पड़ा,
चार सलाखों के पीछे
सूरौठ - किसी मामले में थाने आए कुछ लोग थाना परिसर में ही झगडऩे लगे। इस पर शांतिभंग में चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि गांव रीझवास के श्रीभान, धारा, भूरा व रामवीर थाने में ही झगडऩे लगे। इस पर चारों जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।