दवा समझकर खाया जहर
गंगापुर सिटी - नादौती थाना क्षेत्र के ल्हावद गांव में एक युवती ने दवा समझकर चूहे मारने का जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने युवती को गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सीमा पत्नी सोनू मीणा के पेट में दर्द होने पर उसने घर में रखे चूहे मारने के जहर को दवा समझकर खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसने परिजनों को बताया। इस पर परिजन युवती को गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मारपीट के आरोप में 4 गिरफ्तार ((सवाई माधोपुर)) : सूरवाल थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीडि़त ने सूरवाल थाने में मामला दर्ज कराया था। सूरवाल थानाधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर 2013 को बंधा निवासी रामलाल मीणा ने मामला दर्ज कराया कि यहीं के रतनलाल, लल्लूराम, भीम सिंह तथा जमुनालाल योगी ने उसके साथ मारपीट की।