पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति समिति की बैठक ! नाराज कई सदस्य बीच में ही चले गए

शांति समिति की बैठक -!-नाराज कई सदस्य बीच में ही चले गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - गंगापुर सिटी
उपखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक मिनी सचिवालय में एसडीएम मुकेश मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सबसे पहले मदनमोहन आर्य सहित कई लोगों ने मीट मार्केट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी मीट मार्केट को अभी तक नहीं हटाया गया है। आर्य ने यहां तक कह दिया कि एक के बाद एक कई एसडीएम आकर चले गए और अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। आर्य के आरोपों पर बैठक में उपस्थित आमीन सदर, इस्माइल भाई, हाजी जमील खां और सईद शाहीन आदि शांति समिति की बैठक का बहिष्कार कर चले गए। एसडीएम ने कहा कि मीट मार्केट को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने शहर में सभी मीट की दुकानों पर पर्दे लगाने के निर्देश देते हुए इस संबंध में पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कैलाश मंगलम ने सब्जी वालों के अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। सभी ने व्यापार मंडल चिकित्सालय के आगे व पुरानी अनाज मंडी के पीछे जमीन पर सब्जी बेचने वालों का सीमांकन पर सहमति जताई। विहिप के भानूप्रकाश पारीक ने आवारा गायों की समस्या रखी। हाजी जमील खां ने आवारा सुअरों का मुद्दा उठाया। बैठक में लावारिस लाशों का मुद्दा भी उठा। सईद शाहीन ने कहा कि उन्हें निजी स्तर पर वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा सकती है, लावारिस लाशों के लिए नहीं। जितेन्द्र नरूका ने रोडवेज बसों का मार्ग बदलने और अवैध रूप से संचालित कार बाजारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में टैंपो को व्यवस्थित खड़ा करने, ड्राइवरों के मोबाइल नंबर व निर्धारित ड्रेस पहनने के लिए पाबंद करने की बात कही।
छात्र संघ उद्घाटन समारोह कल
सवाई माधोपुर - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 जनवरी छात्रसंघ का उद्घाटन समारोह होगा। प्राचार्य प्रो. श्यामलाल मीणा ने बताया कि मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा होंगे। अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक बैरवा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन माहिर आजाद, पूर्व विधायक मोतीलाल मीणा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव धीरज मीणा एवं छात्रसंघ अध्यक्ष महारानी कॉलेज शैफाली मीणा उपस्थित रहेंगी।