पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनावों की गलती लोकसभा में नहीं दोहराएं: नमोनारायण ((फोटो 22 जीजीसी 1,2,3,4,5,6,7))टोकसी गांव में ब

विधानसभा चुनावों की गलती लोकसभा में नहीं दोहराएं: नमोनारायण ((फोटो 22 जीजीसी 1,2,3,4,5,6,7))टोकसी गांव में बैंक शाखा और बीएसएनएल टावर का उदघाटनलोकसभा चुनावों में गलती न दोहराएं : नमोनारायण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंगापुर सिटी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा ने बुधवार को टोकसी गांव में बैंक शाखा और बीएसएनएल टावर का उदघाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड व ऋण के चेक भी वितरित किए।
इस मौके पर गांव की हथाई पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कुछ लोगों के बहकावे में आकर लोगों ने जो गलती कर दी वह लोकसभा चुनावों में नहीं दोहराएं।
पूर्व विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि गंगापुर के इतिहास में पिछले पांच साल में इतने काम हुए हैं जितने 60 साल के इतिहास में नहीं हुए। गंगापुर में कांग्रेस शासन के दौरान हुए विकास कार्यों की शीला पट्टिकाओं को तोडऩे पर उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र के खिलाफ है।